{"_id":"69e3e7a9da7de0c0b103d271","slug":"advocate-bhawan-to-be-built-in-nizamabad-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-148809-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: निजामाबाद में बनेगा अधिवक्ता भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: निजामाबाद में बनेगा अधिवक्ता भवन
विज्ञापन
आजमगढ़। त्वरित आर्थिक विकास योजना जिलों के विकास में बड़ी मददगार साबित हो रही है। इधर, आरईडी ने योजना के तहत विकास कार्यों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें 38.16 लाख रुपये की लागत से निजामाबाद में अधिवक्ता भवन के प्रस्ताव के साथ ही 28 अन्य कार्यों का टेंडर जारी किया है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अनुसार, पिछले कई वर्षों से निजामाबाद तहसील में अधिवक्ताओं को बैठने के लिए अधिवक्ता भवन की मांग की जा रही थी। आज तक इसकी सुधि नहीं ली गई। अब योगी सरकार ने त्वरित विकास योजना के जरिए अधिवक्ता कक्ष के निर्माण का मार्ग प्रशस्त्र किया है।
इसके लिए 38.16 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही विकास खंड अहरौला, पवई, फूलपुर, मेंहनगर, सठियांव, जहानागंज, ठेकमा, बिलरियागंज, महराजगंज के 27 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड, पिच रोड, इंटरलॉकिंग, लेपन कार्य किया जाना है। अधिशासी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना से निजामाबाद में अधिवक्ता भवन सहित 28 कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इन कामों को पूरा करने का समय तीन माह निर्धारित किया गया है। अतिशीघ्र निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। संवाद