फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Adverse entry to three ADOs and show cause notices to three VDOs

तीन एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि और तीन वीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 05 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to three ADOs and show cause notices to three VDOs
आजमगढ़। बिलरियागंज, पल्हना व तरवां ब्लाक में पंचायतीराज के विभिन्न योजनाओं की धीमी प्रगति को देखकर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने नाराजगी जताई है। धीमी प्रगति को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने बिलरियागंज, पल्हना व तरवां के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि व वीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी की है। साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण न देने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज विभाग की ओर से गांवों में कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विभाग की ओर से पंचायत भवन का निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, एसएलडब्ल्यूएम, पंचायत भवन में उपकरण, सामुदायिक शौचालय एवं व्यक्तिगत शौचालय समेत अन्य विकास से जुड़े कार्य होते हैं। उक्त सभी योजनाओं में विकास खंड बिलरियागंज, पल्हना व तरवां काफी पीछे है। उक्त ब्लाकों की धीमी प्रगति को देखकर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। जिसके अनुपालन में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने बिलरियागंज की प्रभारी वीडीओ आराधना त्रिपाठी, पल्हना के इरशाद अहमद व तरवां के भीमराव प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। वहीं बिलरियागंज ब्लाक के एडीओ सुभाषचंद्र पांडेय, पल्हना के श्रवण कुमार व तरवां के एडीओ राममिलन को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि पंचायतीराज के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले तीन एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि व तीन वीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed