{"_id":"5da4afe78ebc3e0148604af1","slug":"adverse-entry-to-moic-bilariaganj-on-poor-progress-azamgarh-news-vns4890531171","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब प्रगति पर एमओआईसी बिलरियागंज को प्रतिकूल प्रविष्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब प्रगति पर एमओआईसी बिलरियागंज को प्रतिकूल प्रविष्टी
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई।जिसमें खराब प्रगति और बैठक से अनुपस्थित रहने पर डीएम ने एमओआईसी बिलरियागंज को प्रतिकूल प्रविष्टी देने का निर्देश दिया।
बैठक में डीएम ने माह सितंबर 2019 के तहत पीएचसी व सीएचसी के परफार्मेंस इंडीकेटर की समीक्षा की। जिसमें बिलरियागंज के एमओआईसी डा. नीलेश के परफारमेंस इंडीकेटर में खराब प्रगति मिलने और उनके बैठक से अनुपस्थित रहने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला अस्पताल के एसआईसी को निर्देश दिया कि रोगी कल्याण समिति से वही दवाएं खरीदी जाएं जो स्टाक में न हों। उन्होंनेसमस्त उप मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक सप्ताह में दो बार अपने संबंधित क्षेत्र के सीएचसी व पीएचसी पर ओपीडी अवश्य करें। जिन आशाओं का परफारमेंस बहुत ही खराब हैं, उनको चिन्हित करते हुए उसकी सूची बनाकर उपलब्ध कराएं। डीएम ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिया कि अपने संबंधित क्षेत्रों के वल्नरेबुल गांवों में अवश्य जाएं और वहां देखें कि स्वास्थ्य सेवाओं की क्या प्रगति है। इसी के साथ ही साथ आशाओं को मोटिवेट करें। उन्होंने डिप्टी सीएमओ व एमओआईसी को निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को सीएससी तक ले जाएं और उनका पंजीकरण कराएं। उन्होंने अच्छे कार्य करने वाले पांच एमओआईसी को चिन्हित कर प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डा. संजय, डा. वाईके राय, डा. परवेज अख्तर, एसआईसी डा. एसकेजी सिंह आदि उपस्थित थे।