{"_id":"631f7f97f196c43c2d4bfec3","slug":"administration-remained-on-alert-regarding-gyanvapi-issue-force-deployed-azamgarh-news-vns6737665163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानवापी मुद्दे के लेकर अलर्ट पर रहा प्रशासन, फोर्स रही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानवापी मुद्दे के लेकर अलर्ट पर रहा प्रशासन, फोर्स रही तैनात
विज्ञापन
आजमगढ़। ज्ञानवापी मुद्दे पर वाराणसी जिला कोर्ट के फैसले को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक विशेष निगहबानी की गई। एसपी के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में रूट मार्च निकाला गया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से पुलिस ने निगहबानी की।
ज्ञानवापी मुद्दे को लेकर वाराणसी जिला अदालत में सुनवाई को लेकर जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया था। एसपी अनुराग आर्य स्वयं हालात पर नजर रखने के लिए दिनभर चक्रमण करते रहे। साथ ही हर चट्टी-चौराहों पर फोर्स की तैनाती की गई। सभी संवेदनशील स्थलों पर निगहबानी बढ़ा दी गई। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की गई।
शहर क्षेत्र में कोट, तकिया, पहाड़पुर, गुलामी का पूरा, बदरका आदि क्षेत्रों में संबंधित चौकी की फोर्स दोपहर से ही चक्रमण करने लगी थी। शहर कोतवाली प्रभारी शशि चंद्र स्वयं फोर्स के साथ चक्रमण करते नजर आए। दिन में लगभग डेढ़ बजे एसपी के नेतृत्व में फोर्स ने शहर में पैदल मार्च भी किया। इस दौरान आम जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। एसपी ने बताया कि पुलिस फोर्स के साथ ही क्यूआरटी टीम भी सक्रिय कर दी गई है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैनी नजर रखी जा रही है। जहां जैसी जरूरत महसूस हो रही है, वहां ड्रोन से भी निगहबानी करायी जा रही है।