फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration came into action as the number of corona patients increased

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते ही हरकत में आया प्रशासन

Fri, 22 May 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Administration came into action as the number of corona patients increased
कोविड-19 को लेकर फूलपुर में भ्रमण करते एसडीएम सहित अन्य अधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने की कवायद में जिम्मेदार जुटे नजर आए। वहीं बिना मास्क के घर से निकलने वालों पर कार्रवाई भी की गई। शहर में समय से पहले दुकान खोलने वाले दुकानदारों पर पुलिस व प्रशासनिक अमले की पैनी नजर रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस की टीम पूरे शहर भर चक्रमण करती नजर आई। जिला प्रशासन के लोग भी सड़कों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के साथ ही भीड़ कंट्रोल करने की कवायद में जुटे नजर आए। ग्रामीणांचल के बाजारों में भी देखने को मिली। यातायात पुलिस के जवान जगह-जगह वाहन चेकिंग करते नजर आए। जहां कहीं भी एक बाइक पर दो सवार मिल रहे थे, उसे रोक कर चालान काटा जा रहा था। चार पहिया में भी चालक समेत तीन सवार के नियमों की जांच-पड़ताल की जा रही थी। वहीं बिना मास्क पहने घर से निकले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन

जनता में भी हड़कंप, भीड़ हुई कम
आजमगढ़। लॉक डाउन-चार में मिली छूट के बाद तो जैसे सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी थी। धीरे-धीरे शहर के बाजारों का माहौल सामान्य दिनों की तरह होता जा रहा था। इस छूट के तीन-चार दिन बाद ही कोरोना बम फूटने से आम जनता में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को बाजारों में भीड़ रोज की अपेक्षा कम नजर आई। सब्जी मार्केट हो अथवा राशन की दुकान लोग स्वयं भीड़ से बचते नजर आए।

अतरौलिया में होम क्वारंटीन लोगों की जांच करने पहुंचे एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र।

अतरौलिया में होम क्वारंटीन लोगों की जांच करने पहुंचे एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed