फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aditya was beaten to death over outstanding money

Azamgarh News: पुलिस का गुडवर्क; बकाया पैसे को लेकर आदित्य की हुई मारपीट कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 05:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 31 May 2025 05:55 PM IST
सार

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा किया और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। बता दें कि युवक की मारपीट कर हत्या के मामले में पुलिस सक्रिय थी और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि बकाया पैसों के लेनदेन में मारपीट हुई और आरोपियों ने हत्या को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
Aditya was beaten to death over outstanding money
पुलिस की पकड़ में हत्यारोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में 29 मई 2025 को हुई 20 वर्षीय आदित्य सेठ की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं, जिन्हें लालगंज मसीरपुर कट हाईवे से पकड़ा गया। उक्त आरोपियों ने बकाया पैसा को लेकर आदित्य से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


एसपी यातायात/एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आदित्य सेठ के भाई सत्यम सेठ ने 29 मई को देवगांव कोतवाली में तहरीर दी कि उनके भाई को दुकान पर सामान लेने के दौरान आरोपियों ने नुकीली धारदार वस्तु से हमला कर घायल कर दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


इस आधार पर पुलिस ने मिर्जापुर निवासी सनोहर चौरसिया, मनोहर चौरसिया, सर्वेश चौरसिया उर्फ नंदू व सुनीता देवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम 5.20 बजे लालगंज मसीरपुर कट हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सनोहर चौरसिया ने बताया कि 29 मई की रात नौ बजे आदित्य सेठ उनकी दुकान पर सामान लेने आया था। बकाया रुपये को लेकर पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ। चारों ने मिलकर आदित्य पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला किया। सर्वेश चौरसिया ने चाकू से वार कर आदित्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया।




जिसके बाद वह गिर पड़ा। भीड़ जमा होने पर उन्होंने चाकू दुकान में छिपाया और फरार हो गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed