फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ADA can sell land by plotting it to increase income

Azamgarh News: आय बढ़ाने के लिए प्लॉटिंग कर एडीए बेच सकता है भूमि

Mon, 21 Jul 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
ADA can sell land by plotting it to increase income
आजमगढ़। जनपद में आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) का गठन 2008 में हुआ था। तब से एडीए जिले में न तो कोई कॉलोनी बसा सका और न ही कोई ऐसा कार्य कर सका जिससे जनपद का विकास हो सके।
विज्ञापन

अधिकारी एडीए की आमदनी कम होने का हवाला देते रहते हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने अब एडीए की आमदनी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही एडीए जमीन की प्लॉटिंग कर उसकी बिक्री कर सकता है। एडीए के गठन के बाद विभाग जिले का नियमित विकास नहीं कर सका। जिसको जहां मौका मिला वहीं पर उसने आवास का निर्माण करा लिया। किसी ने ग्रीन बेल्ट तो किसी ने कृषि क्षेत्र में निर्माण कराया। इसका परिणाम रहा कि इस अनियमित विकास के बाद भी किसी भी अधिकारी ने कभी इसकी आमदनी बढ़ाने के बारे में नहीं सोचा।
विज्ञापन

अगर एडीए की आमदनी बढ़ जाए तो लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और शहर के विकास में अपना भी योगदान दे सकता है। इसे देखते हुए डीएम रविंद्र कुमार ने प्राधिकरण के जरिये प्लॉटिंग कराकर उसकी बिक्री करने की योजना तैयार की है ताकि प्राधिकरण के इतनी आमदनी हो जाए कि वह जिले में विकास का कोई कार्य करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जमीन की तलाश करने का भी निर्देश दिया है ताकि इस योजना को मूर्त रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed