फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action will be taken on vehicles running without paying road tax for years

सालों से बिना रोड टैक्स दिए चल रहे वाहनों पर होगी कार्रवाई

Sat, 16 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on vehicles running without paying road tax for years
आजमगढ़। बिना रोड टैक्स दिए वर्षों से चल रहे हजारों वाहनों के खिलाफ जिला परिवहन कार्यालय कार्रवाई की तैयारी में है। खासकर व्यावसायिक वाहनों पर करोड़ों का बकाया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 समाप्त होने के बाद भी वाहनों का टैक्स जमा नहीं हुआ है। वैसे सभी कॉमर्शियल वाहनों की सूची तैयार की जा रही है। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने लंबे समय से रोड टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों पर सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। एआरटीओ कार्यालय द्वारा 1700 व्यावसायिक वाहनों को नोटिस जारी कर इसी माह में रोड टैक्स जमा करने को कहा गया है, हालांकि अब धीरे-धीरे वाहन स्वामी अपने वाहनों का टैक्स जमा करने आ रहे लेकिन अधिक संख्या में लोग पहुंच ही नहीं रहे हैं। इन वाहन स्वामियों पर करोड़ों रुपये टैक्स बकाया है। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी टैक्स न जमा करने से रकम बढ़ गई है। अब विभाग उक्त वाहन स्वामियों की लंबी लिस्ट तैयार किया है। इन्हें बकाया टैक्स जमा करने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। यदि वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ आरसी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed