फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action will be taken on more than one Human Resource ID in the same name

Azamgarh News: एक नाम की एक से ज्यादा मानव संपदा आईडी पर होगी कार्रवाई

Sat, 14 Feb 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on more than one Human Resource ID in the same name
आजमगढ़। आजमगढ़ मंडल में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक ही नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि वाले कार्मिकों की एक से अधिक मानव संपदा आईडी बनने और उनके सक्रिय पाए जाने का मामला सामने आया है। विभाग ने ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार मिश्रा ने आजमगढ़, मऊ और बलिया के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को भेजे पत्र में बताया है कि संबंधित जनपदों में एक ही विवरण वाले कार्मिकों की दो-दो मानव संपदा आईडी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ में 21, बलिया में 6 और मऊ में 2 शिक्षकों के प्रकरण चिह्नित किए गए हैं। पत्र में निर्देशित किया गया है कि सभी मामलों की भली-भांति जांच की जाए। कोई कार्मिक संदिग्ध पाया जाता है या नियम विरुद्ध स्थिति मिलती है तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि एक ही कार्मिक की एकाधिक सक्रिय आईडी से सेवा अभिलेखों में गड़बड़ी की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed