फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action will be taken against those spreading rumours of gas cylinder shortage: SP

गैस सिलिंडर की कमी की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एसपी

Thu, 19 Mar 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those spreading rumours of gas cylinder shortage: SP
गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
आजमगढ़। गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों और संभावित अव्यवस्था को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को एसपी डा. अनिल कुमार ने सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर की किल्लत की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इसको लेकर शासन स्तर पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के साथ जिले की कई गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया था।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है और सभी गैस एजेंसियों पर नियमित रूप से सिलिंडर की आपूर्ति हो रही है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं समस्या हो तो प्रशासन को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन

360 सिलिंडरों से भरा ट्रक पहुंचा, भोर में 4 बजे से लग गईं कताएं-अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर के लिए इन दिनों अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पर्याप्त आपूर्ति के दावों के बीच भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि भोर में चार बजे से ही गैस गोदामों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग जा रही हैं।सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वितरण भी किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भीड़ कम नहीं हो रही। फूलपुर इंडेन गैस सेवा के प्रबंधक पवन कुमार का कहना है कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बुधवार को भी 360 सिलिंडरों से भरा ट्रक पहुंचा। इसका वितरण निर्धारित समय में किया जा रहा है।। लगातार भीड़ और शोर-शराबे के बीच काम करने से कर्मचारी थकान और तनाव का सामना कर रहे हैं। कैश काउंटर पर भीड़ के कारण लेन-देन में गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। एजेंसी के एक कर्मी ने बताया कि उपभोक्ता देर रात से ही गोदाम पर पहुंचने लगते हैं और भोर में 4 बजे से ही सिलिंडर जमा करना शुरू कर देते हैं। इससे कर्मचारियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 17 से 18 हजार गैस सिलिंडर वितरित हो रहे हैं। समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed