फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action taken against two policeman in taking bribe

रिश्वत लेने वाले दो सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 02 Oct 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Action taken against two policeman in taking bribe
आजमगढ़। निजामाबाद थाने के रशीदगंज पुलिस चौकी और कप्तानगंज थाने पर तैनात एक सिपाही एसपी त्रिवेणी सिंह ने बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही कप्तानगंज थाने में मंगलवार को ड्यूटी कर रहे पूरे स्टाफ और डायल 100 के सिपाहियों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि कप्तानगंज बाजार निवासी दीपक प्रजापति अखबार बांटता है और पढ़ाई करता है। दीपक बीए भाग तीन का छात्र है। मंगलवार को कप्तानगंज चौराहे पर आटो चालक जाम लगाकर मारपीट कर रहे थे। दीपक फोटो खिंचने लगा, तभी डायल 100 के सिपाही पहुंचे और दीपक को पकड़कर थाने लेकर चले गए। जहां थाने का सिपाही सुरेश सिंह ने उससे 14 सौ रुपये की रिश्वत लेने के बाद उसे छोड़ा। मामला संज्ञान में आने पर एसपी त्रिवेणी सिंह ने बुधवार की सुबह नौ बजे डायल 100 के सिपाही और थाने पर मौजूद स्टाफ को तलब किया। इस दौरान सिपाही सुरेश सिंह को दोषी पाए जाने पर उसे लाइन हाजिर कर दिया। जबकि अन्य को कड़ी चेतावनी दी गई। इसी क्रम में निजामाबाद थाने के रशीदगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही उपेंद्र वर्मा एक व्यक्ति के पासपोर्ट पर रिपोर्ट लगाने के लिए दो हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी ने उपेंद्र को भी लाइन हाजिर करते हुए उसके विरुद्ध जांच करते हुए थानाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया किरिश्वत मांगने वाले दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। दोनों ही थानाध्यक्षों से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed