{"_id":"6a83595df5df7508440e1f04","slug":"action-taken-against-153-school-vehicles-since-july-87-impounded-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155536-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जुलाई से अब तक 153 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई, 87 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जुलाई से अब तक 153 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई, 87 सीज
विज्ञापन
स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जुलाई से अब तक विभाग ने करीब 153 स्कूली वाहनों के चालान किए हैं, जबकि 87 वाहनों को सीज किया गया है।
जुलाई में ही करीब 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद 11 अगस्त से शुरू हुए विशेष अभियान में भी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने एक से 15 जुलाई तक ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान चलाया था।
अभियान के तहत जुलाई में करीब 135 स्कूली वाहनों के चालान किए गए थे। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 बसों को सीज किया गया। विभाग ने वाहन संचालकों पर करीब 27 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। कार्रवाई के दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
विज्ञापन
वहीं, 11 अगस्त से स्कूली वाहनों के खिलाफ 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अब तक करीब 18 वाहनों के चालान किए गए हैं, जबकि 15 वाहन सीज किए जा चुके हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान कार्रवाई को और तेज किया जा रहा है।
-- -
फिटनेस और परमिट की हो रही जांच
एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि स्कूली वाहनों की जांच के दौरान फिटनेस, परमिट, सुरक्षा उपकरण और अन्य जरूरी मानकों को देखा जा रहा है। मानक पूरे नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन संचालकों को बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।