फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action on open shops against rules in Azamgarh

आजमगढ़ में नियम विरूद्ध खुली दुकानों पर कार्रवाई

Tue, 30 Jun 2020 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Action on open shops against rules in Azamgarh
सरायमीर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने दुकानों को खोले जाने को लेकर नए नियम लागू कर दिया है। पटरीवार दुकानें खोलने का निर्देश है लेकिन सरायमीर कस्बे में इस नियम की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। सोमवार को 80 दुकानों का चालान काटा गया था। इसके बाद भी मंगलवार को बिना नियम के दुकानें खुली थी। इस पर पुलिस ने तीन दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को पूरब व उत्तर पटरी और मंगल, बृहस्पतिवार व शनिवार को पश्चिम व दक्षिण पटरी की दुकानें खोलने का निर्देश है। सरायमीर कस्बे में इस नियमों की जम कर धज्जियां उड़ रही है। लगातार हो रही नियमों की अनदेखी पर सोमवार से पुलिस महकमा सक्रिय हुआ है। पहले दिन सुबह सादे वर्दी में पुलिस कर्मियों ने नियम विरुद्ध खुली दुकानों को चिह्नित किया। इसके बाद शाम में उनका चालान काटा गया। मंगलवार को पुन: पुलिस सक्रिय हुई और तीन दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 में मुकदमा पंजीकृत कर दिया। इसके बाद तो दुकानदारों में जैसे हड़कंप मच गया और नियम विरुद्ध दुकान खोल कर बैठे दुकानदार तत्काल शटर गिरा कर भाग खड़े हुए। वहीं बिना मास्क के घूम रहे 53 लोगों का चालान कर जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed