फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action on non-improvement in performance indicator

फरफार्मेंस इंडीकेटर में सुधार न होने पर होगी कार्रवाई

Wed, 18 Sep 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Action on non-improvement in performance indicator
आजमगढ़। जिला स्वास्थ्य समिति आजमगढ़ के तहत शासी निकाय की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने अगस्त 2019 के परफार्मेंस इंडीकेटर (जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, एएनसी चेकअप, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, आशाओं का भुगतान, वित्तीय प्रगति) पर पीएचसी पल्हना, कोयलसा, मेंहनगर, फूलपुर और मोहम्मदपुर में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर अगली बैठक में परफार्मेंस इंडीकेटर में सुधार न होने पर संबंधित पीएचसी के एमओआईसी पर कार्यवाही करने को कहा।
विज्ञापन

यह भी निर्देश दिया कि समस्त संबंधित सीएचसी/पीएचसी के एमओआईसी परफार्मेंस इंडीकेटर को स्टेट एवरेज के बराबर करना सुनिश्चित करें। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. परवेज अख्तर ने बताया कि संभावित टीबी के मरीजों की खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान दस से लेकर 23 अक्तूबर 2019 तक मिर्जापुर, तहबरपुर, रानी की सराय, महराजगंज, लालगंज, मेंहनगर, हरैया, मार्टीनगंज, जहानागंज, कोयलसा विकास खंड में चलाया जाएगा। सीएचसी मेंहनगर के बीसीपीएम रवि शंकर राय द्वारा अपने कार्य दायित्व के इतर कार्य करने और प्रभारी चिकित्साधिकारी मेंहनगर की शिकायत पर डीएम ने रविशंकर राय का ट्रांसफर करने का निर्देश सीएमओ को दिया। इस मौके पर सीएमओ डा. एके मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय, डा. वाईके राय, डा. परवेज अख्तर, डिप्टी सीएमओ डा. एके सिंह, डा. अमिता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed