{"_id":"5f70c3028ebc3e9ba96a6bcb","slug":"action-on-illegal-smugglers-got-one-lakh-prize-azamgarh-news-vns5497078117","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा तस्करों पर कार्रवाई, मिला एक लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा तस्करों पर कार्रवाई, मिला एक लाख का इनाम
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में असलहा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत भारी मात्रा में असलहे बरामद किए गए है। बीते एक माह में जनपद पुलिस ने अभियान के तहत एक रिवाल्वर, एक बंदूक, 29 पिस्टल व 76 अवैध तमंचे बरामद किए है। पुलिस की इस कवायद पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने जनपद पुलिस को एक लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी एसपी सुधीर कुमार सिंह ने रविवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दिया।
एसपी ने बताया कि बीते एक माह में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाईयों की समीक्षा के बाद अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा जनपद पुलिस को एक लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि बीते एक माह में जनपद पुलिस ने कुल 336 गंभीर अपराध करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्र किया। आग्नेय शस्त्र बेचने व प्रयोग करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान एक रिवाल्वर, एक बंदूक, 29 पिस्टल व 76 तमंचे बरामद किए गए। इस दौरान कई तस्कर भी गिरफ्तार किए गए, जिसमें सात कुख्यात मुख्तार अंसारी गैंग के लोगों को आत्याधुनिक हथियार व कारतूस सप्लाई करने वाले भी शामिल है। जिनके कब्जे से 11 पिस्टल व एके-47 के कारतूस भारी मात्रा में मिले थे। बीते एक माह में कुल 17 मुठभेड़ हुई, जिसमें 29 ईनामियां, टॉपटेन बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हुई। इस दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल भी हुए। इसके साथ ही 7 चार पहिया व 25 दो पहिया भी बरामद की गई। अवैध शराब व मादक पदार्थ बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2000 लीटर शराब तथा 12 हजार ग्राम गांजा, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा जनपद पुलिस को एक लाख रुपये के ईनाम की घोषणा पर प्रसन्नता जाहिर किया।