फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   action against sub inspectore including police post in azamgarh for embezzlement case of RS 30 thousand

Azamgarh News: 30 हजार रुपये हेरफेर में एसआई समेत पूरी पुलिस चौकी पर गिरी गाज, दो निलंबित, 15 लाइन हाजिर

Fri, 08 Jul 2022 01:09 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Jul 2022 01:09 PM IST
सार

आजमगढ़ में युवती से बरामद 30 हजार रुपये हजम  करने के मामले में पूरी पुलिस चौकी पर ही गाज गिर गई। एसआई समेत दो को निलंबित कर गया तो 15 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। 

विज्ञापन
action against sub inspectore including police post in azamgarh for  embezzlement case of RS 30 thousand
फरिहां पुलिस चौकी का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक युवती से बरामद 30 हजार रुपये हजम करने के मामले में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रकरण में पूरी पुलिस चौकी पर ही गाज गिर गई। चौकी प्रभारी (सब इंस्पेक्टर) और एक सिपाही को जहां निलंबित कर दिया गया। तो वहीं चौकी पर तैनात 15 अन्य आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। 

विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती दो जुलाई को घर से 30 हजार रुपये और मोबाइल लेकर भाग गई थी। जिसे निजामाबाद थाना अंतर्गत मक्खनपट्टी डगरा के पास ग्रामीणों ने देर रात पकड़ा। सूचना पर फरिहां चौकी प्रभारी एक आरक्षी के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को लेकर चौकी ले आए।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के पास 30 हजार रुपये और मोबाइल बरामद किया। पूछताछ के बाद गंभीरपुर थाने का मामला होने पर फरिहां चौकी पुलिस ने उसे गंभीरपुर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीरपुर थाने पर परिजनों को बुला कर युवती को उनके हवाले कर दिया गया। युवती ने परिजनों को बताया कि वह 30 हजार रुपये भी लेकर गई थी। जिस पर उसकी मां गंभीरपुर पुलिस ने बरामद पैसा मांगने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर गंभीरपुर पुलिस ने फरिहां चौकी के पास भेज दिया। फरिहां चौकी पहुंचने पर वहां भी यह बताया गया कि युवती से जो भी बरामदगी हुई वो गंभीरपुर थाने के हवाले कर दिया गया। इस पर युवती की मां ने एसपी अनुराग आर्य से गुहार लगाई। एसपी ने जांच के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी फरिहां ज्ञानचंद तिवारी व आरक्षी सौरभ पांडेय को दो दिन पूर्व निलंबित कर दिया।

कार्रवाई करने के बाद भी साहब ने प्रकरण को दबाए रखा और इसकी कोई जानकारी किसी को नहीं दी गई। वहीं इसी प्रकरण में एसपी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए फरिहां चौकी पर तैनात अन्य सभी 12 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि चौकी प्रभारी समेत दो को निलंबित कर दिया गया है। वहीं 15 आरक्षियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन से पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed