फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ACO on rigging of records, FIR on Lekhpal

अभिलेखों में हेराफेरी पर एसीओ, लेखपाल पर एफआईआर

Thu, 08 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
ACO on rigging of records, FIR on Lekhpal
आजमगढ़। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर सहायक चकबंदी अधिकारी क्षेत्र रानीपुर, चकबंदीकर्ता और चकबंदी लेखपाल के विरुद्ध थाना मुबारकपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर अभिलेखों में जालसाजी, हेराफेरी व छल करने के उद्देश्य से कूट रचना करने का केस दर्ज किया गया है। मामला राउतमऊ गांव का है।
विज्ञापन

अधिवक्ता हरेंद्र नाथ यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि ग्राम राउतमऊ तहसील सदर में चकबंदी चल रही है। इसमे एसीओ चकबंदी, चकबंदीकर्ता, लेखपाल मनमाने व नियम विरुद्ध ढंग से चकबंदी कर रहे थे। इसकी शिकायत डीएम से की गई तो उक्त लोगों ने उनके चक का बिगाड़ने की धमकी दी।
विज्ञापन

सीजेएम ने सुनवाई के बाद सहायक चकबंदी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह, चकबन्दीकर्ता दिनेश कुमार व चकबंदी लेखपाल आशीष पांडेय के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। इपर पुलिस ने मुबारकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed