{"_id":"67a4fd4d314310e7ce00f72f","slug":"achhe-lal-had-caught-the-money-on-the-instructions-of-sdi-and-overseer-head-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-127226-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एसडीआई और ओवरसीयर हेड के कहने पर अच्छेलाल ने पकड़ा था पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एसडीआई और ओवरसीयर हेड के कहने पर अच्छेलाल ने पकड़ा था पैसा
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस से सीबीआई ने मंगलवार को घूसखोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें पोस्टल असिस्टेंट हेड ऑफिस अच्छेलाल भी शामिल है।
शिकायतकर्ता रोहन गुप्ता ने बुधवार को बताया कि एसडीआई और ओवरसीयर हेड के कहने पर अच्छेलाल ने पैसा पकड़ा था। उसने सीबीआई से सिर्फ सब डिविजनल इंस्पेक्टर रमेश कुमार और ओवरसीयर हेड ब्रिकेश पांडेय की ओर से रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। तहबरपुर थाना क्षेत्र के खुटौली गांव निवासी शिकायतकर्ता रोहन गुप्ता ने बताया कि शाखा पोस्ट मास्टर ग्रामीण डाक सेवा पद के लिए वैकेंसी निकली थी। उसने आवेदन किया तो उसका चयन हो गया। उसे प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उसे अजमतगढ़ विकास खंड के रसूलपुर नंदलाल गांव में तैनाती मिली।
जब उसकी जॉइनिंग की बात आई तो सब डिविजनल इंस्पेक्टर रमेश कुमार, ओवरसीयर हेड ब्रिकेश पांडे ने उससे 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। उसने इसकी शिकायत ऑनलाइन सीबीआई से कर दी। बातचीत के बाद मामला 10 हजार में तय हुआ। सीबीआई तो उसने साढ़े सात हजार रुपये देकर भेजा।
जब वह पैसा देने लगा तो उन दोनों ने पोस्टल असिस्टेंट हेड ऑफिस अच्छेलाल को पैसे लेने के लिए बोला। अच्छे लाल ने जैसे ही पैसे लिए सीबीआई टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
रोहन ने बताया कि उसने तो सिर्फ दो लोगों की शिकायत सीबीआई से की थी। अच्छेलाल पैसा पकड़ने के कारण उनकी गिरफ्त में आ गया है। रोहन ने बताया कि अच्छेलाल ने रिश्वत की मांग नहीं थी।