फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of winning fact concealed election records sought

तथ्य छिपाकर चुनाव जीतने का आरोप, रिकार्ड तलब

Tue, 12 Dec 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 12 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of winning fact concealed election records sought
complaints
आजमगढ़। नवगठित नगर पंचायत माहुल के पहला चेयरमैन बनने वाले बदरे आलम के विरुद्ध तथ्य छिपाकर चुनाव लड़ने की शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी, डीएम और एसडीएम से की गई है।
विज्ञापन


कस्बे के ओमप्रकाश जायसवाल का आरोप है कि बदरे आलम मूल रूप से माहुल कस्बे के निवासी ही नहीं हैं। इनका नाम मतदाता सूची में कैसे आया, इसकी जानकारी कस्बे के बीएलओ को भी नहीं है। ओमप्रकाश की शिकायत पर एसडीएम फूलपुर ने दोनों पक्षों से रिकार्ड तलब किया है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से ओमप्रकाश जायसवाल की तरफ से की गई शिकायत के मुताबिक नगर पंचायत माहुल में हुए बदरे आलम पुत्र शाह आलम ने मुझे पराजित कर चेयरमैन का चुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बदरे आलम नगर पंचायत माहुल के चुनाव की प्रत्याशी की अर्हता ही पूरी नहीं करते हैं। वे नगर पंचायत माहुल के न ही स्थायी निवासी हैं और ना ही इसकी कोई चल-अचल संपत्ति है।

बदरे आलम मूल रूप से माहुल नगर पंचायत से पांच किलोमीटर दूर स्थित पवई विकास खंड के फत्तनपुर गांव के निवासी हैं। वे वर्ष 2015 में हुई जिला पंचायत के चुनाव में ओलमा काउंसिल के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। ऐसे में बदरे आलम का नाम माहुल नगर पंचायत के वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ गया और वह यहां से कैसे चुनाव लड़ सकते हैं।

ओमप्रकाश जायसवाल की तरफ से मिली शिकायत के संबंध में दोनों पक्षों से रिकार्ड तलब किया गया है। तथ्यों की जांच पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 - अनिल कुमार सिंह, एसडीएम, फूलपुर

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कोई हस्तक्षेप नहीं हो सकता। ऐसे में संबंधित व्यक्ति को अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने की बजाय कोर्ट में अपील करें। वह भी एक माह के भीतर। यदि अवधि बीत जाने के बाद शिकायत की गई तो कोर्ट भी उसे स्वीकार नहीं करेगा।

 - राकेश कुमार सिंह, पंचस्थानिक सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

मैं बीते दस वर्ष से माहुल में रहता हूं
माहुल नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बदरे आलम से ओमप्रकाश के आरोपों के विषय में पूछा गया तो उनका कहना था कि मैं माहुल नगर पंचायत का बीते दस वर्ष से निवासी हूं। हमारे पास वह सारे कागजात मौजूद हैं जो यह साबित करता है कि मैं यहां का रहने वाला हूं। बदरे आलम ने कहा कि फत्तनपुर हमारा पैतृक आवास जरूर है। लेकिन वहां के मकान खंडहर हो चुके हैं। ऐसे में मैं माहुल नगर पंचायत के जाकिर नगर मुहल्ले का निवासी हूं। ओमप्रकाश के विरुद्ध मैं मानहानि का मुकदमा करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed