फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of shooting friend injured in encounter, arrested

Azamgarh News: दोस्त को गोली मारने का आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Sat, 19 Oct 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of shooting friend injured in encounter, arrested
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में पुलिस से हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश पर 15 अक्तूबर को साथी के साथ मिलकर अपने दोस्त को गोली मारने का आरोप है। जिसमें उसका दोस्त घालय हो गया था। बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्रा की चुंगी निवासी संजय यादव ने तहरीर में आरोप लगाया था कि 15 अक्तूबर को उसके भाई करन यादव शेखपुरा निवासी साथी निखिल चौहान और हर्रा की चुंगी निवासी हर्ष चौहान के साथ अपनी बाइक से बद्दोपुर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

जहां रास्ते में उसे दौलतपुर गांव निवासी अमन सिंह व आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाले रोशन सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने करन को फोन कर बद्दोपुर बुलाया। जहां जाते समय रास्ते में अमन सिंह ने अपने साथियों के साथ करन की गाड़ी को रोककर उसके सीने में गोली मारी थी। करने के दोस्तों की सहायता से इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी गांव निवासी रोशन सिंह उर्फ हिमांशु सिंह सहित तीन अन्य लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई। शुक्रवार की भोर में लगभग तीन बजे शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रोशन सिंह उर्फ हिमांशु सिंह हरैया के रास्ते शहर की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस से घिरता देख आरोपी फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

बदला लेने के लिए करन को मारी थी गोली

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रोशन सिंह अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी गांव का निवासी है। वर्तमान समय में वह सिधारी थाना क्षेत्र के आरटीओ आफिस के पास रहता है। पूछताछ में उसने बताया कि 15 अक्तूबर को वह अपने दोस्त अमन सिंह व अंकित यादव एक बाइक पर और दो अन्य बाइकों पर अन्य लड़के गए थे। जिसे अमन सिंह ने बुलाया था। बताया कि अमन और मेरा करन के घर आना जाना था। कुछ दिनों पहले करन को अमन के कुछ साथियों ने मारा था, उसी का बदला लेने के लिए मैंने और मेरे साथी अमन सिंह व उसके अन्य साथियों ने करन यादव और उसके साथियों पर गोली चलाई लेकिन करन यादव बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed