फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of rape on the pretext of marriage, case

Azamgarh News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Sun, 09 Jul 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape on the pretext of marriage, case
सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ गांव के ही व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हो गई तो बिना उसकी सहमति के गर्भपात भी करा दिया। दूसरी बार गर्भवती होने पर साजिश कर आरोपी ने उसका विवाह दूसरे युवक से करा दिया। पति को जानकारी हुई तो उसने भी युवती को छोड़ दिया। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के निर्देश पर चार के खिलाफ दुष्कर्म व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश के बाद पीड़िता ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि गांव का ही अनुग्रह सिंह 2013 से ही शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब वह गर्भवती हो गई तो बिना उसकी रजामंदी के गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद भी वह उसका शारीरिक शोषण जारी रखा। वह दूसरी बार गर्भवती हो गई तो साजिश कर उसका विवाह बिलरियागंज थाना क्षेत्र निवासी युवक से करा दिया।
विज्ञापन

गर्भवती होने की जानकारी पर पति ने उसे छोड़ दिया। 28 अगस्त 2018 को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद भी अनुग्रह झूठा आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच अनुग्रह की शादी भी कहीं और हो गई। 26 मई 2023 को वह अपने माता-पिता के साथ अनुग्रह के दरवाजे पर न्याय के लिए पहुंची तो उसके पिता, बहन व मां ने धक्का देकर भगा दिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। कोर्ट के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर अनुग्रह, उसके पिता, मां व बहन के खिलाफ दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed