फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of physical abuse on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

Wed, 15 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of physical abuse on the pretext of marriage
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर पुत्री का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस बाबत तहरीर देने की बात कही है, लेकिन पुलिस ने ऐसी कोई तहरीर मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर काफी दिनों से शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब शादी से इंकार कर रहा है। शादी करने का जब दबाव बनाया जाने लगा तो वह घर पर चढ़ आया और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। थाने पर शिकायत की गई लेकिन अब तक न तो मुकदमा दर्ज हुआ न ही कोई कार्रवाई ही की गई। मां ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में अपने हिसाब से तहरीर लिखवाना चाह रही है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि 12 नवंबर को महिला ने फोन कर कहा कि मेरी लड़की आत्महत्या कर रही है, उसकी शादी करवा दे और अब प्रार्थना पत्र देकर यौन शोषण का आरोप लगा रही है। मामला संदिग्ध है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed