फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of murder put on girlfriend and her mother, strict interrogation revealed the name of both girlfriend and girlfriend

हत्या का आरोप प्रेमिका और उसकी मां पर डाला, कड़ाई से पूछताछ में सामने आया प्रेमी-प्रेमिका दोनों का नाम

Fri, 08 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder put on girlfriend and her mother, strict interrogation revealed the name of both girlfriend and girlfriend
अहरौला। बृहस्पतिवार की रात मायके में रह रही विवाहिता की निर्मम हत्या की कहानी कुछ ही घंटों की पूछताछ के बाद पलट गई। पुलिस की सक्रियता से निर्दोष जेल जा रही मां को बचा लिया गया। इसके साथ ही पूरा जाल रचने वाले प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ग्रामीण की पूछताछ में घटना के सच का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

मृतका की शादी बिलरियागंज में हुई थी। पति के बाहर रहने की वजह से वह बच्चों के साथ मायके में रहती थी। करीब एक साल पूर्व वो कहीं चली गई थी। इसके कुछ दिनों बाद वापस भी आ गई। उसे ढूंढने में गांव के संदीप ने काफी मदद की थी। इस बीच संदीप से छोटी बहन से प्रेम हो गया। बड़ी बहन इसका विरोध करती थी। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह की पूछताछ में पता चला कि बृहस्पतिवार रात संदीप और उसकी प्रेमिका घर में था। बड़ी बहन ने उसका उसी बात पर लड़ाई हो गई। इस पर प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी ने एक कहानी गढ़ उसका हाथ और मुंह बांध दिए और सीढ़ी के रास्ते फरार हो गया। बाहर सो रही मां को कुछ आवाज मिली तो रात 12 बजे वो घर के अंदर गईं। देखा कि छोटी बेटी के हाथ बंधे हुए हैं। मुंह भी गमछा से बांधा गया है। उसने हाथ-पैर खोला। बेटी ने बताया कि बहन को किसी ने मार दिया है। बाहर सोए पिता को भी घटना की जानकारी दी गई। इसके तीन घंटे बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इस दौरान आपस में ही खिचड़ी पकती रही। पुलिस के पहुंचने पर पिता ने मां और छोटी बेटी को नामजद कर तहरीर दे दी। एफआईआर भी हो गई। एसपी ग्रामीण नरेंद्र सिंह ने बताया घटना को संदीप और मृतका की छोटी बहन ने अंजाम दिया है। मां का नाम गलत है। उसका नाम केस से निकाला जा रहा है। दोनों आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed