फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of murder of younger brother in Mumbai, the tahrir

मुम्बई में छोटे भाई की हत्या का आरोप, दी तहरीर

Fri, 31 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder of younger brother in Mumbai, the tahrir
अहरौला। थाना के शमशाबाद गांव निवासी एक युवक ने अपने छोटे भाई की मुंबई में हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। पुलिस को दी तहरीर में उसने गांव के ही कुछ लोगों को नामजद किया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है और जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में शमशाबाद गांव निवासी मो. आरिफ पुत्र मो. अबरार ने बताया कि उसके छोटे भाई मो. समद उर्फ समीर को गांव के ही कुछ लोगों ने साजिशन दिल्ली भेजे। इसके लिए उक्त लोगों ने रेल का टिकट भी बुक कराया। 17 दिसंबर को छोटा भाई घर से दिल्ली जाने की बात कह कर निकाला। बाद में पता चला कि वह दिल्ली के बजाए मुम्बई पहुंच गया। इसके बाद उसके मोबाइल पर फोन आया कि तुम्हारे भाई को समीर को मार कर फेंक दिया गया है। जो करना है कर लो। इसके बाद मैं 22 दिसंबर को मुंबई पहुंचा जहां छोटा भाई रह रहा था वहां कमरे पर गया तो तो भाई का बैग, जूता व कुछ कागजात आदि मिले। भाई के बारे में पूछने पर मौजूद लोगों ने उसे धमकाया। आरिफ की तहरीर पर पुलिस ने अभी मुकदमा तो नहीं पंजीकृत किया है लेकिन जांच पड़ताल में जुटी है। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed