फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of murder in kolhapur arrested in encounter in Azamgarh in

मुम्बई में हत्या कर फरार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2020 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder in kolhapur arrested in encounter in Azamgarh in
आजमगढ़। रौनापार पुलिस ने मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायर कर बदमाश ने भागने का प्रयास किया था लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश तीन साल पूर्व महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि रौनापार थाना पुलिस मंगलवार की रात हैदराबाद चट्टी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। पुलिस देख उस व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर भागना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे कुछ दूर दौड़ा कर पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश इस्माइलपुर निवासी उपेंद्र उर्फ जितेंद्र यादव है। पूछताछ के दौरान पता चला कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में तीन साल पूर्व हरी सिंह पुत्र प्रितम सिंह की हत्या उसने अपने साथी हरेंद्र यादव पुत्र उदयभान के साथ की थी और तब से फरार चल रहा था। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, तीन जिंदा व एक खोका कारतूस, एक टीवीएस बाइक, मोबाइल बरामद किया है। एसपी ने बताया कि कोल्हापुर पुलिस को सूचना दे दी गई है। उसके आने पर इसे उनके हवाले कर दिया जायेगा।
विज्ञापन

कोल्हापुर हत्या मामले से बदमाश ने किया इंकार
आजमगढ़। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश के बारे में एसपी ने यह बताया कि वह कोल्हापुर में हुई हत्या के मामले में तीन साल से वांछित है। इस पर मीडियाकर्मियों ने उस घटना की जानकारी मांगी तो एसपी ने जानकारी होने से इंकार किया। बदमाश से जब पूछा तो उसने भी जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed