फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of killing a disabled person by attacking him with an axe, arrested

Azamgarh News: कुल्हाड़ी से वार कर दिव्यांग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing a disabled person by attacking him with an axe, arrested
आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने शनिवार को कुल्हाड़ी से वारकर दिव्यांग की हत्या करने वाले आरोपी को बबूरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है। पकड़ा गया आरोपी कृष्णानंद चौहान जहानागंज थाना क्षेत्र के खरिका मुरारपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी ने 23 अक्तूबर को कुल्हाड़ी से वारकर दिव्यांग की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

जहानागंज के मुरारपुर खरका गांव निवासी बालरूप चौहान ने 23 अक्तूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि भाई हरिश्चंद्र चौहान आंखों से देख नहीं सकता है। वह शौच के लिए नदी के किनारे गया था। वहां पर आरोपियों ने हरिश्चंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। काफी समय बीत जाने पर जब हरिश्चंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाश करने लगे। इसके बाद वह नदी किनारे पहुंचे तो हरिश्चंद्र बेहोशी के हालत में मिले और सिर से काफी खून बह चुका था। धारदार हथियार से हमले के निशान थे। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान हरिश्चंद्र की मृत्यु हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुरारपुर खरका गांव निवासी कृष्णानंद, आदित्य चौहान उर्फ पंकज, आनंद चौहान और अंगद चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी कृष्णानंद चौहान बबुरा मोड़ तिराहे के पास मौजूद है। पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। पुलिस को देख कृष्णानंद भागने लगा। पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

00
23 अक्तूबर को जहानागंज थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में लगी थी। जहानागंज थाने की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।- विवेक त्रिपाठी, एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed