फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of gang rape and gangster act arrested

Azamgarh News: सामूहिक दुष्कर्म और गैंगस्टर एक्ट का आरोपी पकड़ा गया

Wed, 08 Jan 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of gang rape and gangster act arrested
आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस ने मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म और गैंगेस्टर एक्ट के वांछित आरोपी उज्जवल गुप्ता को रानी की सराय थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मोड़ सेठवल से गिरफ्तार कर लिया। उज्जवल गुप्ता रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उज्जवल पर नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म करने और अन्य अपराधों में लिप्त रहने का आरोप है। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। वह गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि सात जून 2024 को शहर कोतवाली की रहने वाली छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 25 दिसंबर 2021 को अपनी सहेलियों के साथ गिरजाघर घूमने गई थी। वहां एक लड़का निजामाबाद निवासी विशाल त्रिपाठी मिला। बात-चीत कर परिचय बना लिया और मोबाइल नंबर ले लिया। बातचीत कर प्रभावित किया। फोन पर बातचीत से उसको बहला-फुसला कर अपने जाल में फंसा लिया। पीड़िता ने बताया कि विशाल त्रिपाठी उसको बहला-फुसला कर 28 दिसंबर 2022 को अपने साथ घूमने लेकर चला गया। वह बनारस, आगरा, मथुरा, दिल्ली और मनाली आदि स्थानों पर होटलों में रखा। विशाल के साथ उसका दोस्त उज्जवल भी था, दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाएं। पीड़िता परीक्षा का बहाना बनाकर मां से बता कर रही थी। पीड़िता जब लौट कर घर आई तो विशाल त्रिपाठी ने उसको तरह-तरह से प्रलोभन व आत्माहत्या करने की धमकी देकर घर से जेवर मंगा लिया। पुलिस ने विशाल त्रिपाठी और उज्जवल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed