फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of cheating arrested

Azamgarh News: ठगी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating arrested
सरायमीर। पैसा दूना कराने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को सरायमीर थाने की पुलिस ने रविवार को गढ़वा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गौरव मिश्रा सुल्तानपुर जनपद के करौदी कला के जुमेदपुर गांव का निवासी है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

सरायमीर थाने में 30 दिसंबर 2020 को रंगडीह गांव निवासी रामजतन ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि शैलेंद्र मिश्रा निवासी जमेदपुर, रविशंकर उपाध्याय निवासी चर्तुभुजपुर, रामसागर निवासी गोपालपुर, जिला सुल्तानपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने को एसकेडी लैंडमार्क एंड इंफ्रा इंस्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड, बीना, सागर, एमपी और ई शाखा जेसिज रोड जौनपुर का एमडी एवं डायरेक्टर व सब डायरेक्टर बताया। कहा कि जो पैसा जमा करेंगे, परिपक्तवता के बाद लौटा दिया जाएगा या प्लॉट दिया जाएगा। इसी का झांसा देकर 9,70,577 रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया लेकिन सुल्तानपुर के करौदी कला के जुमेदपुर गांव का गौरव मिश्रा फरार था। उसे पकड़ने के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed