फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of burning alive for not giving dowry

दहेज न देने पर जिंदा जला देने का लगाया आरोप

Mon, 13 Jul 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Accused of burning alive for not giving dowry
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दहेज हत्या के मामले में पति, देवर, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पिता का आरोप है कि दहेज न मिलने पर बेटी को ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया।
विज्ञापन

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के भदीड़ गांव निवासी सूर्यजीत सिंह उर्फ पिंटू की बेटी की शादी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरईइस्लामपुर निवासी अश्वनी सिंह के साथ हुई थी। पीड़ित पिता का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर रहे थे। मायके पक्ष ने जब असमर्थता जताते हुए दहेज देने से इंकार कर दिया तो बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर रविवार की रात उनकी बेटी पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अश्वनी सिंह, देवर अविनाश उर्फ गोलू, सास सरस्वती सिंह और ससुर अशोक सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed