फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of asking for congratulations by posing as fake eunuch, complaint lodged in police station

Azamgarh News: फर्जी किन्नर बनकर बधाई मांगने का आरोप, थाने में दी तहरीर

Sat, 19 Apr 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of asking for congratulations by posing as fake eunuch, complaint lodged in police station
रानी की सराय। थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर फर्जी किन्नर बनकर बधाई मांगने का आरोप लगा है। इस मामले में स्थानीय किन्नर रूपा किन्नर ने रानी की सराय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव निवासी रूपा किन्नर ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि लोहरा निवासी पूनम नाम की एक महिला कथित तौर पर फर्जी किन्नर बनकर उनके क्षेत्र में बधाई मांग रही थी। जब इसकी जानकारी मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंची और पूनम को पकड़ने की कोशिश की। पूनम अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गई। रूपा किन्नर ने बताया कि वे लंबे समय से इस फर्जी किन्नर की तलाश कर रही थी। यह न केवल हमारे समुदाय की मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि हमारी आजीविका पर भी असर डालता है। रानी की सराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed