फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused arrested for stealing cable from mobile tower

Azamgarh News: मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing cable from mobile tower
आजमगढ़। निजामाबाद थाने की पुलिस ने मोबाइल टाॅवर से केबल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई केबल बरामद किया है। उक्त मामले में निसा सिक्योरिटी प्रा. लि. के सुपरवाइजर अतरौलिया निवासी राकेश ने तहरीर दी थी।
विज्ञापन

आरोप था कि तोवा स्थित टाॅवर से बैट्री बैंक केबल, पाॅवर प्लांट केबल, अर्थिंग केबल व डीसीडीबी बॉक्स की पाॅवर केबल (लगभग 20 किलो) चोरी कर ली गई, जिससे टाॅवर की दूरसंचार सेवा बाधित हो गई थी। इस पर थाना निजामाबाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस बल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक बिना नवंबर की बाइक पर सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी नसीम फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कुशहा गांव का निवासी है। पुलिस ने बाइक की सीट के पीछे चोरी की केबल बंधी मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed