फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused arrested for cheating in the name of stock market

Azamgarh News: शेयर बाजार के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of stock market
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में शेयर बाजार के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अरविंद कुमार चौहान जहानागंज थाना क्षेत्र के ईदिलपुर गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ जहानागंज थाने में मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौ दिसंबर 2021 को लक्ष्मीपुर गांव निवासी बसुदेव चौहान ने थाने में तहरीर दी थी कि अरविंद कुमार चौहान, उनके पिता मुसाफिर और उनकी पत्नी सुनीता ने मिलकर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साजिश रची। उन्होंने बसुदेव से 4,42,500 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करवाए और धोखाधड़ी कर रुपये वापस नहीं किए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थाना जहानागंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी अरविंद कुमार चौहान को हाइड्रिल चौराहा, सिधारी के पास से शाम के समय गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed