फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accusation of giving wrong report on the land of Gurdwara Sahib, Sangat demanded fair investigation

Azamgarh News: गुरुद्वारा साहिब की जमीन पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप, संगत ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Fri, 18 Apr 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Accusation of giving wrong report on the land of Gurdwara Sahib, Sangat demanded fair investigation
आजमगढ़। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार, विट्ठलघाट संगत आजमगढ़ ने उच्चाधिकारियों पर गुरुद्वारा साहिब की जमीन के संबंध में गलत और भ्रामक रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। संगत के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने एक शिकायती पत्र के माध्यम से इस मामले में डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, उपजिलाधिकारी सदर की ओर से 20 जनवरी 2024 को गुरुद्वारा साहिब की जमीन के संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़ और अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) को रिपोर्ट भेजी गई थी। इसके बाद, दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से 31 जनवरी 2024 को उपायुक्त सर्वे कमिश्नर वक्फ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को आख्या भेजी। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के बिंदु-5 में दो लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर बताते हुए दावा किया गया कि उनके पास अन्य कोई आवास नहीं है। यह दावा गलत है, क्योंकि उनका पक्का मकान दूसरी जगह मौजूद है। इसके अलावा, रिपोर्ट में बिंदु-8 में यह कहा गया कि विपक्षियों के खिलाफ 12 सितंबर 2023 को एकपक्षीय आदेश जारी हुआ, जो भी असत्य है। वास्तव में, उक्त तिथि को सभी विपक्षी वकालतनामा के माध्यम से उपस्थित थे। गुरुद्वारा संगत ने इस गलत आख्या को गंभीर लापरवाही और बिना स्थलीय जांच के तैयार किया गया दस्तावेज बताया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त मामले की जांच की गई थी जो रिपोर्ट थी उसको लगाई गई है। इसमें कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जा सकती है।- राहुल विश्वकर्मा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed