फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accountant of the order of suspension

लेखपाल के निलंबन का आदेश

Wed, 06 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 06 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accountant of the order of suspension
तहसील दिवस पर मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सगड़ी तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उनके सामने 187 शिकायती पत्र आए, जिनमें से 19 का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। वहीं, शिकायत पर संबंधित अधिकारी को लेखपाल को निलंबित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


तहसील दिवस पर लाटघाट (घाघरा) गांव निवासी रमेश यादव पुत्र सागर यादव ने शिकायती पत्र के माध्यम से क्षेत्रीय लेखपाल विरजा सिंह की शिकायत की। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा 2014 में धारा176 के तहत गाटा संख्या 610 में फाट करने के लिए आदेशित किया गया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी लेखपाल द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके लिए लेखपाल द्वारा उससे 15000 रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता द्वारा लेखपाल को 800 रुपया दिया।
विज्ञापन


डीएम ने लेखपाल विरजा सिंह को निलंबित करने का आदेश संबंधित अधिकारी को दिया। मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अवगत कराया कि राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र अजमतगढ़ में कुछ लोगों द्वारा जल क्षेत्र में कब्जा किया जा रहा है। डीएम सुहास एलवाई ने हकीकत सीडीओ महेंद्र वर्मा एवं एसडीएम अनिल कुमार को मौके पर भेजा। दोनों ने  अतिक्रमण की पुष्टि की। इस पर डीएम ने कब्जे को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसपी आकाश कुलहरि ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि पुलिस से संबंधित मामलों का निस्तारण तत्काल करें। मौके पर सीएमआे डा. काली प्रसाद मिश्र, जिला विकास अधिकारी जेएन राय, परियोजना निदेशक एसके पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विपिन सोनकर आदि उपस्थित थे।
निजामाबाद ः तहसील सभागार में तहसील दिवस पर 365 प्रार्थना-पत्र आए। लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed