फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accountant caught taking bribe of Rs 10,000 in the name of filing measurement report

Azamgarh News: पैमाइश की रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया लेखपाल

Sat, 14 Dec 2024 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Accountant caught taking bribe of Rs 10,000 in the name of filing measurement report
रानी की सराय/निजामाबाद। निजामाबाद तहसील क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार को तहबरपुर के आगे पेट्रोल पंप से लेखपाल को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल ने जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत मांगी थी। उसके विरुद्ध रानी की सराय थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से राजस्व कर्मियों में खलबली मची रही। आरोपी लेखपाल को जल्द ही निलंबित किया जा सकता है। निजामाबाद के सोढ़री गांव निवासी सत्यम राय ने एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि जमीन की पैमाइश की रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल राम दयाल त्रिपाठी 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए योजना बनाई। टीम ने अंबेडकरनगर के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी आरोपी लेखपाल राम दयाल त्रिपाठी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल हल्का सोढ़री तहसील निजामाबाद में तैनात है। वर्तमान में वह बिजौरा कालोनी बैंक आफ बड़ौदा के पीछे सुशील सिंह के मकान में किराए पर रहता है। ट्रैप टीम प्रभारी अपनी टीम और दो लोक सेवक के समक्ष गिरफ्तार कर रिश्वत में दिए गए नोट बरामद किए गए। गिरफ्तार करने वाली टीम में ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश द्विवेदी, निरीक्षक हरिवंश कुमार शुक्ला, निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, निरीक्षक आनंद कुमार वर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार, ओमकार सिंह व विकास कुमार जायसवाल सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed