{"_id":"62d6a3cbb3b7fb65805ee004","slug":"accident-in-azamgarh-bicycle-riding-teacher-dies-after-being-crushed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Azamgarh: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार शिक्षक की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Azamgarh: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार शिक्षक की मौत, मचा कोहराम
Tue, 19 Jul 2022 06:00 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 19 Jul 2022 06:00 PM IST
सार
आजमगढ़ में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित कुंवर नदी पुल के पास शिक्षक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित कुंवर नदी पुल के पास मंगलवार को दिन में ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार शिक्षक की मौत हो गई। घटना के समय वह ट्यूशन पढ़ाने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फूलपुर कस्बा निवासी रमाशंकर सिंह (65) पुत्र सरयू सिंह एक प्राइवेट विद्यालय में बतौर शिक्षक तैनात हैं। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने पर वे साइकिल से गोबरहा गांव की ओर ट्यूशन पढ़ाने जा रहे थे। अभी वे जगदीशपुर स्थित कुंवर नदी पुल के पास ही पहुंचे थे कि फूलपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन
जिससे रमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन