फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accident during plowing of the field in azamgarh driver died due to overturning of tractor

Azamgarh: खेत की जोताई के दौरान हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Thu, 20 Jul 2023 12:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Jul 2023 12:02 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के सराय मारुफ (छावनी) गांव में खेत की जोताई के दौरान हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
Accident during plowing of the field in azamgarh driver died due to overturning of tractor
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सराय मारुफ (छावनी) गांव में खेत की जोताई के दौरान हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


गंभीरपुर थाना के अमिलियां गांव निवासी हरी सरोज (45) वर्ष पुत्र स्व. अभिराज ट्रैक्टर चलाता था। बुधवार रात वह  देवगांव कोतवाली के सराय मारुफ (छावनी) में खेत की जोताई करने गया था। देर रात लगभग साढ़े 10 बजे जोताई होने पर वह खेत से ट्रैक्टर बाहर निकाल रहा था। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


घटना में हरी सरोज ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरी सरोज के दो पुत्र प्रकाश और प्रदीप व एक पुत्री  अंजू है। अंजू की शादी हो गई है। पत्नी रेशमा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।                                                                                                                                                                                                           

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed