फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   abvp opposed the JNU incident

विद्यार्थी परिषद ने जेएनयू घटना का किया विरोध

Sat, 11 Jan 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
abvp opposed the JNU incident
आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने शिब्ली कालेज के पास समर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जेएनयू घटना का विरोध किया गया और भारत माता के जय के नारे लगाए। उन्होंने दिल्ली पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच किए जाने प्रसंशा की गई। दिल्ली पुलिस प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि देश में विरोधी ताकतों को पनपने नहीं दिया जाएगा। अभाविप के नगर मंत्री अमन सिसौदिया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद झंडा उठाकर चलने का काम करता है लेकिन वामपंथी डंडा लेकर हिंसा करने का काम करते है। हम ऐसा कदापि नहीं होने देंगे। शिब्ली कालेज के महामंत्री विवेक सिंह ने कहा कि हम इस देश को टूटने नहीं देंगे। इस मौके पर छात्रनेता बृजेश सोनकर, अश्वनी मिश्रा, दिव्यांश राय, शशांक राय, कृषानू गिरी, बसंत सिंह, शिवम सिंह, संगम सिंह, लालजीत यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed