फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   about 17 curfews imposed Akhilesh yadav government minister laxmi narayan targeted samajwadi party

UP : अखिलेश के 5 साल के कार्यकाल में लगे 17 कर्फ्यू, गन्ना मंत्री ने सपा पर साधा निशाना; संभल कांड पर भी बोले

Fri, 03 Jan 2025 09:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 09:41 PM IST
सार

Azamgarh News : प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने यूपी के आजमगढ़ में एक मीडिया वक्तव्य के दाैरान समाजवादी पार्टी पर सियासी तीर छोड़े। कहा कि हमारी सरकार किसानों और जवानों का आगे बढ़ाने का काम कर रही है। सबसे बड़ी बात है कि यूपी में योगी शासन के दाैरान एक भी कर्फ्यू नहीं लगा।

विज्ञापन
about 17 curfews imposed Akhilesh yadav government minister laxmi narayan targeted samajwadi party
प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानून व्यवस्था के मामले में देश ही नहीं पूरी दुनिया में योगी शासन का उदाहरण दिया जाता है। आठ साल के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में कहीं कर्फ्यू नहीं लगा, जबकि अखिलेश के पांच साल के कार्यकाल में 17 कर्फ्यू लगे। इसमें कई कर्फ्यू तो 17-17 दिन तक चले।

विज्ञापन




उक्त बातें शुक्रवार को जनपद पहुंचे प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने देर शाम एक होटल में मीडिया से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि संभल में इतनी बड़ी घटना हुई, लेकिन तीन घंटे में ही उसे शांत कर दिया गया।
विज्ञापन


कहा कि एक समय था जब उप्र में उद्योगपति आना नहीं चाहते थे, आज उद्योग पति उप्र में उद्योग लगाने के लिए लाइन में खड़े हैं। महाकुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि 10 हजार एकड़ में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इसमें एक साथ 10 लाख लोग निवास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक करोड़ लोग आसानी से एक साथ यहां स्नान कर सकेंगे। इस बार महाकुंभ में इतना हाइटेक प्रबंध किया गया है कि किसी को परेशानी न हो। 1000 से अधिक बसें लगाई और सैकड़ों ट्रेनें चलाई जा रही हैं। प्रयागराज एयरपोर्ट को भी कई जगहों से जोड़ा जा रहा है। यहां एक साथ कई हवाई जहाज के एक साथ उतरने की व्यवस्था की गई है। 


150 से भी अधिक देशों के लोग धार्मिक आस्था और इसे देखने के लिए आएंगे। यहां प्रतिदिन कवि सम्मेलन होगा। जिसमें देश के जाने माने कवि शामिल होंगे। सैकड़ों कथाएं प्रतिदिन होंगी। जो सनातन धर्म को बढ़ावा देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed