फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   aadivaasee bastee mein lagee aag, jal kar maasoom kee maut Fire broke out in tribal colony, innocent died due to burning

Azamgarh News: आदिवासी बस्ती में लगी आग, जल कर मासूम की मौत

Wed, 12 Apr 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
aadivaasee bastee mein lagee aag, jal kar maasoom kee maut   Fire broke out in tribal colony, innocent died due to burning
रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंजी गांव के आदिवासी बस्ती में मंगलवार को दिन में अज्ञात कारणों से दो परिवारों की छह झोपड़ियों में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में एक छह वर्षीय मासूम की झुलस कर मौत हो गई। सूचना के बाद रानी की सराय थाने की पुलिस के साथ ही एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। वहीं एसडीएम ने आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। ऊंजी गांव में आदिवासी समाज के दो परिवार अपनी झोपड़ी डाल कर रहते हैं। दिन में लगभग एक बजे एक झोपड़ी के पीछे कूस के ढेर में आग लगी थी, जिसकी चिंगारी से झोपड़ी में भी आग लग गई। तेज हवा के झोंके ने आग में घी का काम किया और एक के बाद एक कर दोनों परिवारों की छह झोपड़ियां जल कर राख हो गई। झोपड़ियों में आग लगते ही उसमें मौजूद बच्चे भाग कर बाहर निकल आए लेकिन छह वर्षीय अभिषेक पुत्र विनोद फंस गया। जिससे मौके पर ही जल कर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसओ रानी की सराय व एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता मय दल बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृत बालक दो भाईयों में बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही कोटेदार द्वारा पीड़ित परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। अगलगी की इस घटना में दोनों परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed