फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aadhar numbers of voters included in the electoral roll will be collected: DM

निर्वाचक नामावली में शामिल मतदाताओं के आधार नंबर होंगे एकत्रित: डीएम

Tue, 02 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aadhar numbers of voters included in the electoral roll will be collected: DM
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सोमवार को शिब्ली पीजी कालेज में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली में शामिल मतदाताओं के आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। डीएम ने बताया कि वोटर्स लिस्ट से आधार लिंक करने के लिए सात अगस्त एवं चार सितंबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचक नामाविलयों में पंजीकृत सभी मतदाताओं के आधार नंबर जुटाया जाना है। डीएम ने कहा कि आधार नंबर का संकलन स्वैच्छिक है। आधार नंबर एकत्रित करने के लिए बीएलओ एक अगस्त 2022 से घर-घर जाकर आयोग द्वारा नियत प्रारूप-6ख पर आधार नंबर अंकित कर मतदाता के हस्ताक्षर प्राप्त करेंगे। मतदाताओं के आधार नंबर संकलन का कार्य एक अगस्त 2022 से 31 मार्च 2023 तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फार्म-6 ख भरने के लिए ईआरओ नेट, गरुणा ऐप, एनवीएसपी पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन ऐप इत्यादि पर उपलब्ध रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आधार नंबर प्रस्तुत न करने के कारण किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से जोड़ा नहीं जाएगा। उन्होने निर्देश दिया कि बीएलओ द्वारा संकलित किए गए आधार नंबर को किसी भी परिस्थिति में सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जल राजन चौधरी, तहसीलदार सदर व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उमा शंकर त्रिपाठी, प्राचार्य शिब्ली नेशनल पीजी कालेज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed