{"_id":"666764c3c3fb5006540ba004","slug":"a-young-man-who-went-to-take-a-bath-in-a-pond-died-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-116407-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पोखरी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पोखरी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अहरौला थाना क्षेत्र के पौहारी बाबा स्थान पर स्थापित रामसागर पोखरी में नहाने गया युवक डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम बड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव पोखरी से बरामद किया।
अहरौला थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी शुभम शर्मा (23) पुत्र अनिल शर्मा पौहारी बाबा द्वारा स्थापित रामसागर पोखरी में स्नान करने के लिए गया। सीढ़ी पर काई अधिक होने से उसका पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया। शुभम को तैरना नहीं आता था जिससे वह डूब गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक शुभम पानी के अंदर चला गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना शुभम के परिजन व अहरौला थाने की पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से उसका शव पोखरी से बरामद किया। शुभम दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं। इस घटना में परिवार में मातम छाया है।