फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man who went to defecate died after drowning in a pond

Azamgarh News: शौच के लिए गए युवक की पोखरे में डूबने से मौत

Sun, 07 Jun 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to defecate died after drowning in a pond
मृतक चंद्रशेखर यादव की फाइल फोटो।
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में शनिवार को शौच के लिए गए एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हैदराबाद गांव निवासी पिता रामपलट यादव ने बताया कि उनका पुत्र चंद्रशेखर यादव (36) शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हैदराबाद बाजार से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में स्थित एक पोखरे के किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह पोखरे के पानी में जा गिरा। वह गहरे पानी में चले जाने के कारण बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। उन्हें घटना की जानकारी गांव के एक व्यक्ति ने दी। इसके बाद रौनापार पुलिस को घटना की सूचना दी गई। वह दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। थानाध्यक्ष रौनापार सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed