फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man sitting outside the house was strangled to death

घर के बाहर बैठे युवक की गला दबा कर हत्या

Sun, 23 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
A young man sitting outside the house was strangled to death
स्थानीय थाना क्षेत्र के कटाई चौर गांव निवासी एक युवक की चार लोगों ने घर के सामने ही मारपीट कर व गला दबा कर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय मृतक घर पर अकेला था और बाहर बैठा हुआ था। कटाई चौर गांव निवासी 32 वर्षीय राम सिंह यादव पुत्र राम प्रताप दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई परिवर के साथ मुंबई रहता है। राम सिंह भी ट्रक चलाने का काम करता है और इधर कुछ दिनों से ही वह घर पर रह रहा था। रविवार की शाम पांच बजे के लगभग वह घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो बाइक सवार चार लोग उसके पास पहुंचे। किसी बात को लेकर राम सिंह का उक्त लोगों से कहासुनी हो गई और चोरों ने मिल कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। एक व्यक्ति गला दबाया हुआ था और बाकी तीन उसे लात घूसों से पीट रहे थे। राम सिंह का घर गांव से जरा हट कर है, जिसके चलते लोगों को तत्काल घटना की जानकारी नहीं हो सकी। चारों युवक राम सिंह को मरणासन अवस्था में छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणों को जब तक घटना की जानकारी होती और वे राम सिंह को इलाज के लिए ले जाते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी और वह घर पर अकेले ही रह रहा था। एसओ अहरौला श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। फिलहाल पंचनामा कर शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed