फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man returning home after getting clothes for his friend was hit by a private ambulance, died

Azamgarh News: दोस्त को कपड़े दिलाकर घर लौट रहे युवक को निजी एंबुलेंस ने मारा धक्का, मौत

Thu, 28 Dec 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
A young man returning home after getting clothes for his friend was hit by a private ambulance, died
रानी की सराय। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार के पास बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस ने बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया। इस दौरान बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मृतक अपने दोस्त को आजमगढ़ से कपड़ा दिलाकर घर वापस लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी रानी की सराय ले गई जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खराती गांव निवासी गौरव चौहान उर्फ प्रींस (30) पुत्र रामबक्स टेंट हाउस संचालक है। वह अपने दोस्त शनि चौहान (26) पुत्र राजेश को कपड़ा दिलाने आजमगढ़ बाजार गए थे। वह अपने दोस्त को कपड़ा दिलाकर बाइक से घर लौट रहा था। वह कोटिला बाजार के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार से जा रही निजी एंबुलेंस ने उसे धक्का मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शनि को पीएचसी रानी की सराय ले गए जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed