{"_id":"67d085eed3e11e79bc00c2f7","slug":"a-young-man-returning-after-taking-his-sister-for-the-exam-died-in-a-road-accident-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-128663-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बहन को परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बहन को परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के पास पर मंगलवार की शाम सवा पांच बजे चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से धक्का मार दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि एक किशोरी घायल हो गई। मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मोनू पाल (18) पुत्र सुरेश पाल दीदारगंज थाना क्षेत्र के रमोपुर निवासी अपनी मौसी की लड़की सृष्टि (16) पुत्री रामाशीष पाल को बाइक से संग्रामपुर विद्यालय से परीक्षा दिलाकर घर जा रहा था।
फूलपुर के खुरासन रोड स्टेशन के समीप पहुंचे तो चार पहिया वाहन अचानक सामने आ गया। इसके चलते बाइक चार पहिया वाहन में टकरा गई। इस घटना में बाइक चालक और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां मोनू पाल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं चार पहिया वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस हादसे के कारण दो अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए। वहीं मोनू ने रास्ते में दम तोड़ दिया।