फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man died of burns after touching a wire while removing a tent

Azamgarh News: टेंट हटाते समय तार से छूने से युवक की झुलसकर मौत

Fri, 02 May 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A young man died of burns after touching a wire while removing a tent
अहरौला। थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में शादी समारोह के बाद टेंट हटाते समय अजय निषाद (28) की हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से झुलसकर मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार को हुई, जब अजय अपने ननिहाल में मामा की बेटी की शादी में शामिल होने आया था।
विज्ञापन

बहेरा गांव में बोधी निषाद की बेटी की शादी थी और बृहस्पतिवार को बारात विदा होने के बाद अंबेडकर नगर जनपद के पुराबदलही गांव निवासी अजय निषाद टेंट हटाने में जुटा था। इस दौरान उसके हाथ में मौजूद लोहे का इंगल ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गया, जिससे करंट प्रवाहित होने के कारण वह झुलस गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अहरौला ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और कुछ दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। शव को घर ले जाते समय पुलिस ने परिजनों को रोका, जिससे आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अजय की सांसें चल रही थीं और वे उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल ले जाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

अहरौला थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। सीएचसी के चिकित्सक ने मृत घोषित किया है। हालांकि युवक के परिजन उसे लेकर किसी अन्य अस्पताल में गए हैं। अभी इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed