{"_id":"6add0b857b97ae926c09afbd","slug":"a-young-man-died-by-suicide-after-jumping-in-front-of-a-vande-bharat-train-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-159403-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
शिवम यादव उर्फ रवि, फाइल फोटो । संवाद
मार्टीनगंज क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी शिवम यादव उर्फ रवि (26) की शनिवार को खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने स्टेशन के पास अपनी बाइक खड़ी की थी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक उछलकर करीब 40 मीटर दूर जा गिरा। बेलवाना गांव निवासी जितेंद्र यादव का पुत्र शिवम यादव उर्फ रवि यादव की शादी करीब एक वर्ष पहले मुस्तफाबाद जैगहा बाजार निवासी डॉ. भीम यादव की बेटी बिंदू यादव से हुई थी।
खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका है। स्टेशन मास्टर ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी और तहरीर सौंपी। परिजनों की ओर से तहरीर दिए जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, शिवम अपने चाचा डॉ. कालेंद्र यादव के साथ रहकर प्रैक्टिस कर रहा था। वह वहां से घर आया था और परिजनों को परीक्षा देने जाने की बात कहकर निकला था।
इसी बीच परिवार के लोगों को फोन के माध्यम से खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना की जानकारी मिली। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।