फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man died after falling from a train while making a video

Azamgarh News: वीडियो बनाते समय ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Sat, 29 Nov 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from a train while making a video
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार दोपहर लगभग 2.45 बजे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर 25 वर्षीय गोरख की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गोरख चलती ट्रेन से मोबाइल पर वीडियो बना रहा था। अहरौला थाना क्षेत्र के रकबा जलालपुर गांव निवासी गोरख अपने पांच साथियों के साथ नौकरी के लिए सूरत जा रहा था। जैसे ही ट्रेन फरिहा स्टेशन के पास पहुंची, गोरख मोबाइल से वीडियो बना रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

साथी यात्रियों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई, वे तत्काल ट्रेन रोककर मौके पर वापस पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बताया गया कि गोरख पहले से ही सूरत में निजी नौकरी करता था और इस बार अपने गांव से साथियों के साथ वापस लौट रहा था। तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा गोरख परिवार का लाडला था। घटना की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिवारजन मौके के लिए रवाना हो गए। रेलवे सुरक्षा बल ने शव को कब्जे में लेकर ट्रैक को खाली कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed