फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A woman's body was found on the roof under suspicious circumstances

Azamgarh News: संदिग्ध हालात में छत पर मिला महिला का शव

Sat, 19 Oct 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
A woman's body was found on the roof under suspicious circumstances
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में सोनम (28) पत्नी संदीप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर पाया गया। घटना रात करीब 10 बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने बरदह थाने में तहरीर दी है, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी राजेंद्र के पुत्री सोनम की शादी बरदह थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव हुई थी। मृतका का पति और सास-ससुर मुंबई में रहते हैं, जबकि वह अपने दोनों बच्चों, ननद, और दादी के साथ घर पर रह रही थी। छत पर शव मिलने की सूचना पर पिता राजेंद्र घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। वहीं बरदह थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, हल्का दरोगा उमेश यादव, सीओ लालगंज जितेंद्र कृष्णा और तहसीलदार मार्टीनगंज भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बरदह थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed